Raksha Bandhan Facts In Hindi | रक्षा बंधन रोचक तथ्य - GyaniGyanGuru

नमस्कर दोस्तो कैसे है आज में आपके लिए Raksha Bandhan Facts In Hindi, लेकर आया हु दोस्तो जैसे की आप लोगो तो पता ही है की आज का दिन हमारी प्यारी बहनों के लिए कितना खास दिन होता है आज के ही दिन में द्रौपदी ने भगवान कृष्ण की उंगली को देखा और अपनी साड़ी से एक टुकड़ा फाड़कर भगवान कृष्ण की उंगली पर बांध दिया. द्रौपदी के स्नेह को देखकर भगवान कृष्ण बहुत प्रसन्न हुए और द्रौपदी को वचन दिया कि वे हर स्थिति में हमेशा उनके साथ रहेंगे और हमेशा उनकी  रक्षा करने का वचन दिया था इसलिए हमारे हिंदू रीति रिवाज में रक्षा बंधन बनाया जाता है चलिए थोड़ा और जानते है Raksha Bandhan Facts, इस प्यारे से त्यौहार को। 

1. रक्षाबंधन राखी के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता हैं व् यह त्यौहार हिन्दुओं का प्रसिद्द त्यौहार है.



2. यह हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।


3. रक्षा बंधन सावन का आखिरी दिन होता है, इसी कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं।


4. यह सम्पूर्ण भारतवर्ष में अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।


5. रक्षा बंधन हमारे देश भारत के अलावा नेपाल और मॉरिशस में भी मनाया जाता है।


6. भाई–बहन का त्यौहार रक्षा बंधन बहुत ही पवित्र त्यौहार है। जो एक भाई और बहन को आपस में जोड़ कर रखता है और उनमें हमेशा प्यार कायम रखता है। ।


7. रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं एवं भाइयों के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करती हैं।


8. रक्षा बंधन एक ऐसा त्यौहार है जो सिर्फ भाई और बहन का त्यौहार माना जाता है।


9. रक्षा बंधन केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि हमारी परंपराओं का प्रतीक है। हमारे देश में इसका बड़ा महत्त्व है।


10. रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं एवं भाइयों के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करती हैं।


11. राखी का धागा कच्चे सूत के अलावा रेशमी धागे तथा सोने, चाँदी जैसी मँहगी वस्तु का भी होता है


12. राखी हमेशा दाहिने हाथ की कलाई पर बाँधी जाती है


13. बहने अपने भाई को राखी बांधकर उसकी लम्बी आयु की कामना करती हैं।


14. भाई इस अवसर पर अपनी बहन को उपहार देते हैं एवं बहन की रक्षा/ सुरक्षा का वचन देते हैं।


15. देश में कई जगह वृक्ष को और भगवान को भी राखी बांधने की परंपरा है


16. अमरनाथ की धार्मिक यात्रा गुरु पूर्णिमा को शुरू होती है और रक्षाबन्धन के दिन पूरी होती है। यह माना जाता है कि इसी दिन हिमानी शिवलिंग भी आकार ग्रहण करता है।


17. रक्षाबन्धन (राखी ) को भारत की गुरु और शिष्य परंपरा का प्रतीक भी माना जाता है


18. राखी के दिन भारत में कई जगह पर बहन, भाई के कान के ऊपर भुजरियाँ लगाती है।


19. रक्षाबन्धन का त्यौहार महाराष्ट्र में नारियल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।


20. राखी, राखी और हथकड़ी, राखी और राइफल, रक्षाबन्धन आदि फिल्मे रक्षाबन्धन के ऊपर बनाई जा चुकी है।


21. राजस्थान में दिनरामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा बांधने का रिवाज़ है।


22. इस दिन मराठी लोग नदी या समुद्र के तट पर जाकर अपने जनेऊ बदलकर समुद्र की पूजा करते हैं।


23. भारत सरकार का डाक विभाग इस दिन एक विशेष प्रकार का लिफाफा तैयार करता है, जिसमे लोग राखी भेजते है। वी


दोस्तो कैसा लगा आज का हमारा यह Raksha Bandhan Facts In Hindi, दोस्तो उम्मीद करता हु की आपको यह रोचक तथ्य पढ़ने में अच्छा लगा होगा ऐसे ही और भी interesting facts, जाने के लिए आपको मारे वेबसाइट में मिलते रहे गए आगे आपको और भी रोचक तथ्य जाना हो तो ऊपर क्लिक करे के जन सकते है धन्यवाद।